May 12, 2026

सालों से बंद पड़ी स्टर्डिया फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड नहीं कर पा रही आग को काबू

0
20240530_215027

ऋषिकेश। एम्स रोड पर आवास विकास कॉलोनी से सटी हुई सालों से बंद पड़ी स्टर्डिया फैक्ट्री कैंपस में आग लग गई।

गुरुवार शाम को स्टर्डिया फैक्ट्री में शाम को आग लग गई। न्यायालय में विवाद के चलते फैक्ट्री को सीज किया गया था। जिस कारण अग्निशमन विभाग के वाहन भीतर नहीं पहुंच पाए।

स्टर्डिया फैक्ट्री का कारखाना परिसर और आवासीय परिसर पिछले दो दशक से न्यायालय के आदेश पर सीज कर दिया गया था। परिसर में काफी घनी झाड़ियां उग आई है। करीब 7:30 बजे कैंपस के भीतर झाड़ियां में अचानक आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप लिया कि तेज हवा के साथ यह आग पूरे कैंपस में फैलती जा रही है। फैक्ट्री के पास शिवाजी नगर है। जो पूरा धुआं से ढक गया। बगल में आवास विकास कालोनी, शिवा एंक्लेव, श्री गुरु राम राय स्कूल के आसपास की आबादी को भी खतरा मंडराने लगा है। आसपास माहौल मचा हुआ है। हवा का रुख शिवाजी नगर की ओर होने से यह आग तेजी से बाबा काली कमली बगीचे की और बढ़ रही है। बगीचे के चौकीदार और कर्मचारी अपने स्तर पर आग बुझा कोशिश करते रहे। अग्निशन विभाग किसी भी तरह से आग को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आग फैलता ही जा रहा है। अंदर जाने की जगह नहीं है पूरी तरह फैली हुई है। अग्निशन विभाग किसी भी किसी के मकान के छत के ऊपर चढ़कर आग को काबू पाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *