September 18, 2026

अंकिता की बरसी पर कांग्रेस का मार्च, वनंत्रा रिजॉर्ट तक पहुंचकर उठाई न्याय की मांग

0
IMG-20260918-WA0032

सीबीआई जांच की धीमी गति पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी, गोदियाल और हरक सिंह रावत बोले—परिवार को न्याय और जनता को स्पष्ट जवाब मिले
ऋषिकेश। उत्तराखंड की बेटी स्वर्गीय अंकिता भंडारी की बरसी पर शुक्रवार को कांग्रेस ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर न्याय की मांग को फिर बुलंद किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व और कोटद्वार जिलाध्यक्ष विकास नेगी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ता गंगा भोगपुर तल्ला स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट के समीप पहुंचे। यहां दिवंगत अंकिता भंडारी की स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
श्रद्धांजलि के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वनंत्रा रिजॉर्ट तक मार्च निकालकर अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच की धीमी गति पर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने मामले की जांच में तेजी लाने और प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए जांच प्रक्रिया में तेजी जरूरी है। उन्होंने कहा कि न्याय की मांग केवल एक परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे उत्तराखंड की संवेदनाओं से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में न्याय की आवाज लगातार उठाती रहेगी और पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेगी।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह तथा उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला ने कहा कि बरसी के अवसर पर वनंत्रा रिजॉर्ट तक निकाला गया मार्च न्याय की मांग को मजबूती से उठाने का शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रयास है। उन्होंने कहा कि जांच में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और परिवार को न्याय के साथ प्रदेश की जनता को भी मामले में स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए।
इस दौरान एससी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल, सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, राजेंद्र धस्माना, महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, राकेश सिंह, रवि जैन, मनोज गुसाईं, राजीव चौधरी, अमन गर्ग, गजेंद्र, विक्रम साईं, गोकुल रमोला, धनवीर, विजयपाल पवार, रवि थापा, रवि राणा, दीप शर्मा, मनीष व्यास, रेखा सती, अश्विनी बहुगुणा, पुष्पा मिश्रा, हिमांशु कश्यप, गौरव जोशी, गौरव भारती, गब्बर, ओम, गोपाल रावत, राज गौर, राकेश अग्रवाल, अजय रावत, बीएस पयाल, सरोजिनी थपलियाल, रमेश चौहान, भगवान सिंह पवार और देवेंद्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *