October 8, 2026

आंगन मिलन उत्सव में मातृशक्ति का सम्मान, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

0
IMG-20261008-WA0002

ऋषिकेश।

आशुतोष नगर स्थित दो आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन उत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति के सम्मान के साथ गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की मंडल उपाध्यक्ष मोनिका गर्ग मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहीं। इस दौरान आशुतोष नगर-1 की आंगनवाड़ी कार्यकत्री भगवती रावत और आशुतोष नगर-2 की आंगनवाड़ी कार्यकत्री विभा तिवारी सहित दोनों केंद्रों की आंगनवाड़ी सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कर उन्हें पोषण सामग्री प्रदान की गई। वहीं बच्चों को फल एवं पौष्टिक सामग्री वितरित की गई। महिला मोर्चा सदस्य जयंती बिष्ट भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
मोनिका गर्ग ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे से रखी जाती है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। मातृशक्ति का सम्मान, बच्चों का पोषण और स्वस्थ समाज का निर्माण ही इस पहल का उद्देश्य है। इस अवसर पर भगवती देवी, पुनीता भगवती रावत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *