निर्माणाधीन नाले में मिली कमियों का महापौर ने लिया संज्ञान, जांच कर ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश
ब्यूरो, ऋषिकेश।
रेलवे रोड स्थित एसबीआई बैंक के पास निर्माणाधीन नाले के निर्माण कार्य में कमियों की जानकारी मिलने पर मेयर शंभू पासवान ने मौके पर पहुंचकर नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्माण में सामने आई कमियों की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए। मेयर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक सुधार कराने के निर्देश भी दिए।



