March 29, 2026

वन्य जीव की सक्रियता पर टोल फ्री नंबर 1926 पर करें संपर्क : डीएफओ

0
IMG-20251130-WA0005

ब्यूरो,पौड़ी।

______________

भालू की सक्रियता पर वन विभाग का जागरुकता अभियान।

वन विभाग द्वारा जिले में भालू की सक्रियता को देखते हुए चलाया जा रहा जागरुकता अभियान सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है। विभागीय टीमें ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की सलाह दी हैं और नियमित गश्त कर रही हैं।

भालू से बचाव के लिए वन विभाग की अपील।

______________________________________

डीएफओ गढ़वाल अभिमन्यु सिंह ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने घरों के आसपास की झाड़ियों को काटकर खुला क्षेत्र बनाएं, समूह में चलें और बच्चों को अकेला न छोड़ें। खाने का कचरा खुले में न फेंकें। उन्होंने बताया कि वन विभाग विभिन्न माध्यमों से भालू एवं अन्य वन्यजीवों से संघर्ष रोकने के लिए प्रचार-प्रसार कर रहा है।

भालू की सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 1926 पर करें संपर्क।

_________________________________________

डीएफओ गढ़वाल अभिमन्यु सिंह ने बताया कि यदि किसी क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल टोल फ्री नंबर 1926 पर सूचना दें। इससे समय रहते टीम मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्यवाही कर सकेगी। उन्होंने आमजनमान से अपील की है कि विभाग का सहयोग करें, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को कम किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Index Geoport – Transport & Logistics WordPress Theme Gerlong – Responsive One & Multi Page Portfolio Theme Gerow – Business Consulting WordPress Theme Gesso – Art & Print Shop WordPress Theme Gesto – Digital Marketing Agency WordPress Theme GetCab | Online Taxi Service WordPress Theme Getleads High-Performance Landing Page WordPress Theme GetResponse for NEX-Forms Getstall – Grocery Store Elementor Template Kit Gettree – Garden & Landscaping Elementor Template Kit