February 4, 2026

ऋषिकेश: गंगा में डूबा दिल्ली का पर्यटक, एसडीआरएफ ने शव को किया बरामद

0
IMG-20231002-WA0014

ऋषिकेश। दिल्ली से तीन दोस्तों के साथ ऋषिकेश में घूमने पहुंचे दिल्ली का एक युवक राम झूला नीम बीच गंगा में स्नान करते वक्त डूब गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर करीब घंटे भर में ही युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुनि की रेती पुलिस के मुताबिक शिवम 24 पुत्र मंजय सिंह निवासी उत्तम नगर दिल्ली तीन साथियों के साथ सोमवार को घूमने के लिए आया था दोस्तों के साथ राफ्टिंग करने के दौरान नीम बीच पर रुक दोपहर करीब 1:00 बजे सभी गंगा में नहाने उतर गए शिवम अचानक गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।

मौके पर इसके साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने टीआरएफ जवानों के साथ शिवम की तलाश को गंगा में खोजबीन शुरू की इसमें दो के आसपास एसडीआरएफ के डीप डाइविंग ने घटनास्थल के पास शिवम का सब गंगा से बरामद कर लिया।

निरीक्षक रविंद्र सजवान ने बताया कि सब कब्जे में लेकर पुलिस के सुपुत्र कर दिया गया है पुलिस ने सब का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed