August 1, 2026

ऋषिकेश: लगभग 20 छात्र-छात्राओं का जनपदीय विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हुआ चयन

0
IMG-20231002-WA0035

ऋषिकेश। रा०इ०का० आईडीपीएल में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का पहली बार विद्यालय के सभागार में जनपदीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 20 छात्र- छात्राओं का जनपद स्तर पर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।

सोमवार को आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में  देहरादून जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आए 97 बॉक्सर्स (प्रतिभागियों) ने भाग लिया।  प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह और विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा  अपर्णा सिंह ने किया।

इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों  के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया। जिसमें लगभग 12 बालिकाओं और 10 बालकों का विद्यालय जनपद स्तर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।

वहीं जनपदीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का संचालन करने वाले पंकज सती ने बताया कि जनपद स्तर से चयनित प्रतिभागी आगामी 25 से 27 अक्टूबर 2023 तक पिथौरागढ़ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देहरादून का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पंकज सती, मोहन प्रसाद गौड़, जितेंद्र सिंह बुटोइया, चन्द्रपाल सिंह, प्रद्युम्न सिंह राणा, भूपेंद्र मेहरा रुचि रावत, सोनिया जैन, लक्ष्मण सिहं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *