August 7, 2025

ज्योति स्पेशल विद्यालय में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

0

ऋषिकेश। विश्व विकलांगता दिवस पर अमेरिकन स्कूल ऑफ पेरिस के सहयोग से लगभग 35 से 40 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया।

मंगलवार को हरिद्वार रोड स्थित ज्योति स्पेशल विद्यालय में विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोलेजी महाराज और मंगला माता ने नवनिर्मित भवन का शुभारंभ किया। इस नवनिर्मितभवन में विशेष बच्चों के लिए फिजियोथैरेपी कक्ष ,कंप्यूटर लैब, क्लासरूम, और स्टाफ रूम निर्मित किया गया।

इस अवसर पर विशेष बच्चों ने नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जिससे समाज में यह संदेश जाता है, कि हम किसी से कम नहीं है। हमें किसी की दया नहीं केवल सहयोग चाहिए। हम भी वह सब कुछ कर सकते हैं। जो समाज का प्रत्येक व्यक्ति कर सकता है।

इस अवसर पर विशेष भोलेजी महाराज और मंगला माता को बच्चों की ओर से बनाई गई सामग्री प्रदान की। बच्चों की ओर से बनाई जा रहीं सामग्री को काफी नजदीक से देखा कि वह किस तरह से धागों से दरी बना रहे हैं। ,मिट्टी के बर्तन बना रहे हैं, और तरह-तरह के सृजनात्मक कार्यों में लगे हुए हैं।

मंगल माताजी ने कहा कि कहा कि श्री भरत मंदिर परिवार की ओर से समाज हित में किए जा रहें कार्यों की सहारना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने प्रत्येक प्राणी को अनमोल बनाया है। प्रत्येक कृति का हमें सम्मान करना चाहिए। इन बच्चों की सबसे अच्छी बात है कि ये नशे का शिकार नहीं बनते। यह मन के सच्चे और निस्वार्थ प्रेम से परिपूर्ण होते हैं।

महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि वह भविष्य में इसी तरह से विशेष बच्चों के लिए कार्य करते रहेंगे, और अमेरिकन स्कूल ऑफ पेरिस के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद व्यक्त करते हैं, साथ ही हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोलेजी महाराज और मंगला माताजी के द्वारा समाज हित में भारतवर्ष के सभी राज्यों में जो मानव सेवा के लिए किया जा रहे कार्य वास्तव में प्रेरणादायक और प्रशंसनीय हैं।

इस दौरान हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, अंबिका धस्माना ,शशि राणा ,सावित्री छेत्री, विजयलक्ष्मी ,श्वेता सिंह, स्पीच थैरेपिस्ट सोनिया, फिजियोथैरेपिस्ट अनिल भट्ट, नीतू शर्मा , विजया गोदियाल, दुर्गेश, मंजू शुक्ला ,उपदेश उपाध्याय, श्वेता सिंह, घनिष्ठा तिवारी, कुलदीप सिंह बिष्ट,विनय उनियाल, दीप शर्मा, निवर्तमान मेयर अनीता ममगाई ,जयेंद्र रमोला, सुधीर कुकरेती, महंत रवि शास्त्री, ऊषा जोशी, गीता कुकरेती, डीबीपीएस रावत,महेश चंद त्यागी, आई डी जोशी,मेजर गोविंद सिंह रावत , के एल दीक्षित ,यमुना प्रसाद त्रिपाठी, जितेंद्र बिष्ट,राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, राधा रमोला,रंजन अंथवाल , प्रवीण रावत मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed