May 12, 2026

हरिपुर कला में डूबे हुए युवक का शव बरामद

0
IMG-20241203-WA0022

ऋषिकेश। हरिपुर कला के पास नदी में नहाने गए तीन युवकों में से एक युवक पानी की तेज धार में बह गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग अभियान चलाने के बाद शव को बरामद किया कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

घटना लगभग दोपहर 2 से 3 बजे की है। एक होटल में काम करने वाले युवक गंगा नदी में नहाने के लिए गए, उसी दौरान पानी की तेज धारा में एक युवक बह कर ओझल हो गया। युवकों के शोर मचाने के दौरान वहां एकत्रित हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चला कर गंगा में डूबे युवक के शव को बरामद कर लिया। युवक की पहचान पौढ़ी गढ़वाल निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र कमल सिंह बताया जा रहा है।

एसडीआरएफ टीम इंचार्ज कविंद्र सजवाण ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने डीप ड्राइवर प्रदीप नेगी ने नदी में 20 से 25 फीट गहराई में जाकर युवक के शव को बरामद किया।

सर्च अभियान के दौरान टीम में उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, दर मान सिंह, सुमित नेगी, प्रदीप सिंह और राहुल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *