February 6, 2026

नगर पालिका अध्यक्ष ने टेंडर फिक्स और घूस के आरोपों को किया खारिज

0
20260206_122955

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा,अधिप्राप्ति नियमावली-2025 के अनुसार पारदर्शी तरीके से हुई ई-निविदाएं,आरोप लगाने वालों से इसे सिद्ध करने की चुनौती, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।

ब्यूरो,मुनिकीरेती।

____________________

मुनिकीरेती नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वन ने पत्रकार वार्ता में टेंडर फिक्स और घूस के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में जारी दोनों ई-निविदाएं अधिप्राप्ति नियमावली-2025 के अनुसार पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई हैं और कार्य कम दरों पर प्राप्त हुए हैं, जिससे निकाय को लाभ हुआ है।

अध्यक्ष ने टेंडर फिक्स होने के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि घूस लेने का आरोप पूरी तरह निराधार है। उन्होंने आरोप लगाने वालों से इसे सिद्ध करने की चुनौती दी और अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि वे निकाय के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी तरह के आरोपों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे निकाय के हित में काम करते रहेंगे और किसी भी तरह की बाधा को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *