June 26, 2026

विद्यालय में कक्षा 12 के छात्रों का विदाई समारोह संपन्न।

0
IMG-20260205-WA0014

ब्यूरो, ऋषिकेश।

___________________

एन.डी.एस. विद्यालय परिसर में कक्षा 12 के छात्रों का भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय के साथ जुड़ी अपनी यादों को भावपूर्ण तरीके से बताया।

चेयरमैन डॉ. एस.एन. सूरी और प्रधानाचार्या लिलता कृष्णास्वामी ने छात्रों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं और भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दीं।

परम पूज्य महंत बाबा राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह  महाराज ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीवाद स्वरूप प्रसाद और प्रतीक चिन्ह भेंट किए।

समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिनमें मिस्टर फेयरवेल ओजस वालिया और मिस फेयरवेल अनुष्का ध्यानी शामिल हैं।

इस दौरान विद्यालय के संस्थापक महंत बाबा राम सिंह महाराज, स्वामी संत जोधिसंह  महाराज, विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एस.एन. सूरी, शैक्षिक सलाहकार, रेनू सूरी, विद्यालय की प्रधानाचार्या लिलता कृष्णास्वामी, हेडमिस्ट्रेस नीला अरोड़ा मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *