चारधाम आने वाले यात्री कर ले पहले ये काम नहीं तो जाना पड़ेगा वापस

देहरादून। देवभूमी में इन दिनों आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। देश- विदेश से यहां श्रद्धालु हजारों की संख्या में रोजाना पहुंच रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी शासन और प्रशासन कड़ी मशक्कत कर रहा है। इसी बीच उन लोगों के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी, जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है। क्योंकि उन लोगों को वापस भेजने की तैयारी प्रशासन कर रहा है। बीते
बुधवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि चार धाम रूट पर रेंडम जांच की जाएगी। इसमें जो लोग पंजीकरण के बिना यहां पहुंचेंगे, उन्हें वापस भेज दिया जाएगा। इसके अलावा, जो वाहन चालक पंजीकरण तिथि से पहले यात्रियों को लाएंगे उनके परमिट रद्द कर दिए जाएंगे।