May 12, 2026

“अंगदान से बड़ा कोई दान नहीं” जागरूकता

0
IMG-20240518-WA0028

ऋषिकेश। मोहन फाउंडेशन एवं लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि की ओर से अंगदान जन जागरूकता अभियान किया गया जिसमे एक गोष्ठी का आयोजन एक स्कूल में किया गया।

शनिवार को मोहन फाउंडेशन के अंगदान प्रेरक संचित अरोड़ा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भारत में ब्रेन डेथ (मस्तिष्क मृत्यु) की दर प्रति वर्ष डेढ़ लाख है, जबकि इनमें से मात्र 1400 व्यक्ति ही अंगदान कर दूसरों को जीवनदान देते हैं। शेष प्रतीक्षारत रोगियों में 70% व्यक्ति मौत का शिकार बनते हैं। यदि समय रहते जरूरतमंदों को अंग मिल जाए तो दो व्यक्तियों की आंखों में रोशनी के साथ साथ 8 व्यक्तियों के जीवन को बचा सकते हैं

लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के प्रवक्ता सुरेंद्र कथूरिया ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार से समाज में धार्मिक रूढ़िवादिताएं दूर हो रही हैं। रक्तदान के लिए एक बार कहने पर लोग तुरंत रक्तदान करने के लिए तैयार हो जाते हैं, अपने परिजन के जाने का गम भूलकर नेत्रदान कर देते हैं।

इस दौरान दीपक भारद्वाज, डायरेक्टर लक्ष्मण सिंह चौहान, लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *