February 4, 2026

होमगार्ड महिला बुलेट रैली में महिला मतदाताओं को किया जागरुक, विश्व की पहली पहल

0
Screenshot_20240323_225459_WhatsApp

ऋषिकेश। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम की ओर से लोकसभा चुनाव में महिलाओं के वोट प्रतिशत को बढ़ाने के लिए होमगार्ड महिला बुलेट रैली निकली गई।

शनिवार को होमगार्ड मुख्यालय देहरादून में होमगार्ड महिला बुलेट रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कमांडेंट जनरल होमगार्ड आईजी केवल खुराना की ओर से महिला मतदाताओं को जागरूक किया। जो विश्व में पहली पहल है कि महिलाओं ने बुलेट चलाकर महिला मतदाताओं को जागरूक किया।

जागरूकता रैली होमगार्ड मुख्यालय देहरादून से होते हुए,ऋषिकेश,चिला बैराज,हरिद्वार,वीआईपी घाट, देहरादून में समाप्त हुई।

इस अवसर पर 90 महिला होमगार्ड ने जागरूकता रैली में मौजूद रहें। इस दौरान रैली में पीसी जितेंद्र, पंकज नेगी,विपिन कोठारी,नितिन ठाकुर,विनोद रयाल, तीर्थ ,सुखपाल,सतेंदर तिवारी,अशोक मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed