May 12, 2026

विद्यालय की ओर से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

0
IMG-20240323-WA0020

ऋषिकेश। राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी कैडेट्स 31बटालियन हरिद्वार की ओर से विशाल मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल, वीरभद्र में       प्रधानाचार्य बीरपाल सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रैली विद्यालय से से होते हुए बापूग्राम, मीरानगर, शिवाजी नगर, बीस बीघा और वीरपुर खुर्द ग्रामपंचायत से होती हुई विद्यालय में समाप्त हुई।

इस अवसर पर वीरपाल सिंह रावत ने कहा कि वोट हमारा संवैधानिक अधिकार है जिसके प्रयोग से आम जनता अपनी चुनिदा सरकार बनाती हैं। वह देश के हित नई नई योजनाएं बनाती है जिससे देश सर्वांगीण विकास करता है ।

इस दौरान अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत, एनसीसी अधिकारी सुशील रावत, पंकज सती, ललित मोहन जोशी, सुनीता पवार, डॉ. आभा भट्ट, माधुरी रावत शकुंतला भट्ट, सूरजमणि, दिवाकर नैथानी, सीडी डंगवाल,मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, मुकेश कुमार शाह ललित कुमार चौहान मनोज शर्मा, बलबीर रावत मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *