June 8, 2026

नरेंद्र नगर: रक्तदान के लिए 24 लोगों ने किया पंजीकरण

0
IMG-20230927-WA0102

नरेंद्र नगर।  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से आयुष्मान भव:कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट ने आभा आई डी एवं रक्तदान पंजीकरण शिविर का आयोजन किया।शिविर का उद्घाटन कालेज प्राचार्य प्रोफेसर आर के उभान ने किया।

बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट ने धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में शिविर लगाकर छात्र- छात्राओं, अध्यापकों, कर्मचारी एवं ग्रामीणों का आभा एकाउंट खोलकर स्वास्थ्य परीक्षणों एवं बीमारी का डिजिलॉकर बनाया।

शिविर का नेतृत्व कर रहे डॉ कुलदीप बिष्ट ने बताया कि शिविर में आभा आई डी के लिए 21 तथा रक्तदान के लिए 24 लोगों ने पंजीकरण किया।

उन्होंने बताया कि अधिकांश लोगों के आधार नंबर के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर ज्ञात न होने की कारण अथवा मोबाइल नंबर बदल देने के कारण पंजीकरण नहीं हो पाए हैं। पंजीकरण में महाविद्यालय में नेटवर्क समस्या के कारण भी बाधा बनी रही। शिविर में फार्मासिस्ट शिवानी पांडे एवं नर्सिंग अधिकारी विजेंद्र सजवान महत्वपूर्ण भूमिका में रहे।

इस अवसर पर कॉलेज प्राध्यापक, कर्मचारी छात्र-छात्राएं विशेष तौर पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *