May 11, 2026

ऋषिकेश: टैक्सी चालक के बेटे ने लहराया जीत का परचम

0
20231107_193614

ऋषिकेश। पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर हिमांशु जाटव निर्दलीय प्रत्याशी घोषित किए गए। वहीं सहसचिव पद पर राहुल गौतम और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर विपिन तिवारी विजय हासिल करने में सफल रहे।

10 चक्र की मतगणना के बाद मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने चुनाव परिणाम की घोषणा की विजय प्रत्याशियों को प्राचार्य प्रो एम एस रावत मतगणना कक्ष में ही गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

निर्वाचित प्रतिनिधियों में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु जाटव को 765 मत मिले, उपाध्यक्ष पद पर निहारिका को 884 वोट, सचिव पद पर माधवेंद्र मिश्र को 1318 और सह सचिव पद के लिए राहुल गौतम को 1349 वोट मिले कोषाध्यक्ष पद के लिए 1297 वोट मिले और वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए 833 वोट प्राप्त हुए।

प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में 62% छात्र छात्राओं ने अपने मत का प्रयोग किया निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया के बाद 2:00 बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ। मतगणना की पारदर्शिता के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अलावा प्रशासन की ओर से एसडीएम ने निरीक्षण किया। निर्वाचन की इस संपूर्ण प्रक्रिया में विद्यालय के आंतरिक प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का कार्य प्रसंस्नीय रहा।

इस प्रकार प्रत्याशियों द्वारा विजय जुलूस तथा पटाखे की आतिशबाजी के साथ जिंदाबाद के नारे और हर्ष ध्वनि के बीच चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *