May 12, 2026

डंपर पलटा, चपेट में आया राहगीर व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत

0
20240103_223231

ऋषिकेश। खारा स्त्रोत पीडब्ल्यूडी तिराहा के पास देर शाम एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया डंपर की चपेट में एक राहगीर व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई इसके साथ ही ट्रक थ्री व्हीलर विक्रम पर गिर पड़ा डंपर चालक मौके पर ही फरार हो गया। मौके पर ऋषिकेश कोतवाली टीएसआई अनवर खान ने हाइड्रा चालाक सुधीर कोठारी की मदद से डंपर को उठाया गया।

घटना बुधवार शाम करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है। डंपर ब्रह्मानंद मोड़ से कैलाश गेट की ओर जा रहा था। इस दौरान डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। ये डंपर हरिद्वार UK08CA9393 का है। इसकी चपेट में एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि टेंपो में कोई सवारी नहीं थी। विक्रम संख्या UK14TA65 है। पहले क्रेन की मदद से डंपर को उठाया जा रहा था लेकिन उसके बाद जेसीबी आई फिर हाइड्रा की मदद से उठाया गया।  पुलिस ने मृत शव को सरकारी चिकित्सालय में भेज दिया है अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

डंपर पलटने से सड़क पर भारी जाम लग गया जिससे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया और ट्रैफिक डायवर्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *