May 12, 2026

ऋषिकेश। युवती के सर पर मारा कुकर हुई मौत, चार गिरफ्तार, तीन फरार

0
Murder_title

ऋषिकेश। राम भजन के दौरान युवती द्वारा युवक की अश्लील हरकतें रोकने पर युवती के ऊपर प्रेशर कुकर से हमला कर दिया। लहूलुहान युवती को फौरन एम्स ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। मायाकुंड में हुए इस हत्या के बाद परिजन भड़के हुए हैं। पुलिस ने एक्शन लेते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन लोग अभी भी फरार चल रहे हैं।

मायाकुंड को उनकी बंगाली बस्ती निवासी युवती रूपा की मौत से गुस्सा आए परिजन ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर के मंगलवार दोपहर कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोपियों पर हत्या की धारा में कार्रवाई कर उन्हें फरार आरोपियों को फौरन गिरफ्तार करने की मांग उठाई।

कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट दून तिराहे पर मौजूद होने की खबर लगते ही परिजन स्थानीय लोगों के साथ पहुंच गए और उन्होंने सड़क पर ही कोतवाल का घिराव करते हुए मांग दोहराई करीब आधे घंटे तक परिजनों ने कोतवाल को घेर रखा उसके बाद उन्हें त्रिवेणी घाट चौकी पहुंचने के लिए कहा गया।

इसी बीच रूपा का शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस मायाकुंड लेकर पहुंची तो परिजन और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई काफी देर तक हंगामा किया कोतवाल ने बड़ी मुश्किल से परिजनों को समझाया इसके बाद वह बेटी के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए इसके बाद चंदेश्वर नगर स्थित शमशान घाट पर युवती की अंतर्दृष्टि की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *