May 12, 2026

टीनशेड डालकर किए जा रहे निर्माण कार्यो को नगर निगम ने किया ध्वस्त

0
IMG-20240129-WA0022

ऋषिकेश । शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। संयुक्त यात्रा बस अड्डे पर मंदिर की आड़ में कब्जे का प्रयास किया जा रहा था। जिसको नगर निगम की टीम ने विफल कर दिया। कर्मचारियों ने टीनशेड डाल कर किए जा रहे निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया है।

नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी के निर्देश पर सोमवार को नगर निगम की टीम संयुक्त यात्रा बस अड्डे पर पहुंची यहां परिसर में एक पीपल के पेड़ के नीचे शनिदेव की मूर्ति की आड़ में नवनिर्माण किया जा रहा था। निर्माण को हटाया गया। दीवारों को निगम कर्मियों ने हथौड़े से तोड़ दिया।

अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर कुछ लोगों कार्रवाई करने का विरोध जताया। निगम अधिकारियों ने उनसे निर्माण संबंधित अनुमति के दस्तावेज मांगे तो उनकी बोलती बंद हो गई। पुलिस बल की मौजूदगी के चलते उनकी एक नहीं चली

नगर आयुक्त ने कहा कि बगैर अनुमति के सार्वजनिक संपत्ति पर निर्माण नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण कार्यों को पहले ही चेतावनी जारी कर चुकी है। अतिक्रमण कार्यों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने में स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *