September 25, 2026

अवैध रूप से शराब परोसे जाने पर होटल संचालक हुआ गिरफ्तार

0
IMG-20240201-WA0001

ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत तपोवन क्षेत्र के होटलों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक होटल संचालक की ओर से पर्यटकों को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ अवैध रूप से शराब पिलाने में मुकदमा दर्ज किया है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को शिकायत की तपोवन क्षेत्र के कई होटल और रेस्टुरेंट में संचालक अवैध रूप से पर्यटकों को शराब पिला रहे हैं। शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी रितेश शाह ने गठित कर छापेमारी के लिए भेज दी। होटल में अचानक पुलिस का छापा पड़ा तो संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान एक होटल संचालक मिहुल को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए मिले। पुलिस ने संचालकों को फटकार लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि होटल संचालक होटल में ग्राहकों की डिमांड होने पर वॉकी- टॉकी के माध्यम से होटल के गोदाम से कोल्ड्रिंक में शराब मिलाकर डिलीवरी ग्राहकों की टेबल तक करते हैं। उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर शराब पिलाने का लाइसेंस न होने के कारण अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य होटल और रेस्टुरेंट संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना बसूला गया।

फिलहाल होटल और रेस्टुरेंट संचालकों को चेतावनी दी है कि पर्यटकों को अवैध रूप से शराब न पिलाई जाए। बताते चलें कि अधिकतर जंगल कैंपों में अवैध रूप पर्यटकों को शराब पिलाई जाती है। इसके साथ साथ कई बार शराब पीकर पर्यटकों का हुड़दंग भी देखने को मिलता है। हालांकि मुनि की रेती पुलिस के इस कार्रवाई के बाद कुछ हद तक लगाम लगने की संभावना है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *