May 12, 2026

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता

0
IMG-20240227-WA0010

 ऋषिकेश। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पोस्टर एवं स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

मंगलवार को श्री देव सुमन विश्वविद्यालय पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता का विषय “विभिन्न प्रकार के प्रदूषण” व काव्य पाठ का विषय “विज्ञान और हम” रखा गया , जिसमें परिसर के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को दिनांक 28.2 .2024 को क्विज प्रतियोगिता के पश्चात पुरस्कृत किया जाएगा।

इस दौरान प्रो. विमल प्रकाश बहुगुणा ,डॉ. राकेश कुमार जोशी व डॉ. श्री कृष्ण नौटियाल निर्णायक की भूमिका में रहे। उक्त कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. वी .डी पांडे, प्रो. नवीन कुमार शर्मा, डॉ. शालिनी रावत, डॉ. सुनीति कुमार कुड़ियाल, डॉ. प्रीति खंडूरी, समस्त शोधार्थी व विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *