May 12, 2026

7 दिन बाद बैराज जलाशाय से मिला औणी नरेद्र नगर निवासी का शव

0
IMG-20240228-WA0018

ऋषिकेश।  रामझूला पुल के समीप दिनांक 21 फरवरी को एक व्यक्ति की गंगा में डूबने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसडीआरफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया और 7 दिन के बाद शव को बरामद कर लिया।

बुधवार को कड़ी मस्कत करके 7 दिन बाद बरामद किया गया। 7 दिन बाद शव को बैराज जलाशाय में देखा गया मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाल पुलिस को सुपुर्द कर एम्स मोर्चरी में रख परिजनों को शिनाख्त के सूचना भेज दी गई है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का नाम राजपाल सिंह उर्फ जोत सिंह है। जिसकी उम्र 45वर्ष है। जो कि औणी पोस्ट ऑफिस नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल का रहने वाला है।

आपको बता दे कि गंगा का जलस्तर बढने पर पानी के तेज बहाव में व्यक्ति नही मिला। काफी खोजबीन के दौरान एसडीआरएफ के जवानों को शव नही मिला। लेकिन जवानों का सर्च अभियान नही रूका।  7 दिन बाद शव को बैराज जलाशाय में देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *