February 4, 2026

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद

0
a6795b690b7292b221f0f0a5f5013d0c_original

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी चुनाव को पूरी सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए मुस्तैदी से काम कर रही है। इसी कड़ी में आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने गढ़वाल क्षेत्र के सभी सात जनपदों के एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ देहरादून के सरदार पटेल भवन में बैठक की।

बैठक में तैयारियों को लेकर आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा जो गाइडलाइंस मिली हैं। उसके आधार पर सीमांत क्षेत्रों में बैठकें की है। जिसमें चुनाव प्रचार के दौरान अनाधिकृत रूप से शराब या नकदी का वितरण और साथ ही गैर कानूनी हथियारों का उपयोग होना देखा जाता है। जिसके लिए सभी जिलों के एसएसपी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनपदों के बॉर्डर पर चेकपोस्ट लगाकर बतौर चेकिंग की जाए। साथ ही सभी गैर कानूनी कामों पर नकेल कसने के लिए गांव और देहात की सड़कों पर पैनी नजर रखी जाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed