August 12, 2026

परमार्थ निकेतन में अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज

0
20240307_120122

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है।

गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में स्वामी चिदानंद मुनि सरस्वती ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन परमार्थ निकेतन की ओर से अतुल्य भारत, पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का उद्घाटन 8 मार्च को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की ओर से जाएगा।

इस वर्ष विश्व के 75 राष्ट्रों से योग साधकों ने प्रतिभाग करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें विश्व के 25 देशों से योगाचार्य भी शामिल होंगे।

योग महोत्सव के दौरान, प्रतिभागियों को एक सप्ताह में 150 से अधिक कक्षाए कुण्डलिनी योग, प्राणायाम, ध्यान, साउंड हीलिंग, प्राणायाम विन्यास, हठ योग, यिन योग, योग निद्रा, चक्र ध्यान के साथ सूर्यनमस्कार, मंत्र और ध्यान से चक्र उपचार, 5 मौलिक योग प्रवाह,, कुंडलिनी तंत्र योग, सार्वभौमिक सांस और फैबोनाची अनुक्रम, संगीत चिकित्सा, जीवमुक्ति योग, विन्यासक्रम योग, चक्र योग, योग दर्शन, कनेक्टिव हीलिंग, वैदिक ज्योतिष, नाद योग, नाडा योग, पारंपरिक हठ योग आदि योग की अनेक विधाओं का अभ्यास कराया जाएगा।

साथ ही ऊर्जा नृत्य, भरतनाट्यम, लोक नृत्य कलाकार, कीर्तन, मंत्र उच्चारण, बांसुरीवादन, हारमोनियम और गिटार, तानपुरा पर गायन, भारतीय शास्त्रीय संगीत गायन, नाद योगिनी आदि अन्य विधाओं का भी अभ्यास कराया जाएगा।

विख्यात आध्यात्मिक गायक पद्मश्री कैलाश खेर और कैलाशा बैंड, सूफी गायिका रूना रिजवी, ड्रमवादक शिवमणि आदि अन्य कलाकार अपनी अद्भुत प्रस्तुति देंगे।

शिवरात्रि के पावन अवसर पर ‘एक दुनिया, एक परिवार’ तथा ’एक चेतना एक दिव्य आत्मा’ का ध्यान व रूद्राभिषेक का दिव्य आयोजन किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *