May 12, 2026
20240309_201135

ऋषिकेश। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में पौराणिक चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से भव्य शिव बरात निकाली गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।

 

शनिवार को चंद्रेश्वर नगर मंदिर परिसर से शिव बरात शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा चंद्रेश्वर मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुन: मंदिर परिसर में संपन्न की गई। शोभा यात्रा नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों और धार्मिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाया।

नंदी की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

ऋषिकेश। शोभायात्रा चंद्रेश्वर मंदिर से शुरू होकर टिहरी बस अड्डे, भरत मंदिर मार्ग, झंडा चौक, घाट रोड, हरिद्वार रोड, रेलवे रोड, दून मार्ग से होकर वापस मंदिर परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान नगरभर से सैकड़ों शिवभक्तों का मेला देखने को मिला। अबीर, गुलाल के साथ शिवभक्तों से भगवान शंकर की बारात पर होली खेली। जगह-जगह व्यापारियों ने पुष्प वर्षा करके शिव बारात का स्वागत किया। शिवभक्तों ने बम-बम भोले के जयकारों के साथ तीर्थनगरी के माहौल को और भी भक्तिमय कर दिया पूरा तीर्थनगरी झूम उठी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *