June 20, 2025

गंगा तट पर अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2024 का शुभारंभ

0

ऋषिकेश। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2024 का गंगा तट पर शानदार ढंग से श्रीगणेश हो गया है। योग महोत्सव में देश विदेश के योग साधक शिरकत कर रहे हैं। देश के विख्यात योगाचार्य, योग साधकों का मार्गदर्शन करेंगे।

शुक्रवार को मुनिकीरेती स्थित गंगा रिजॉर्ट के निकट योगा घाट पर अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का विधिवत शुभारंभ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वन मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

योग महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि योग मन को नियंत्रित करता है। इससे नशे जैसी समस्या से दूर रहने में सहायता मिलती है। योग के जरिए ही हम मन को नियंत्रित रख सकते हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि आज दुनिया भर में भारतीय संस्कृति के प्रतीक के रूप में योग को जाना जाता है। योग के जरिए मन को नियंत्रित और शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने संबोधित करते हुए कहा कि ये क्षेत्र पिछले कुछ वर्ष में पर्यटन जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों का केंद्र बन चुका है। योग केंद्र, एडवेंचर टूरिज्म के कारण इस क्षेत्र में अच्छे रोजगार पैदा हो रहे हैं हमारे प्रयासों से इसे विकसित किया गया है इससे यहां की अर्थव्यवस्था में भी तेजी आई है।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि योग का मतलब होता है एकजुट होना। शरीर को स्वस्थ करने की एक विधा है। लोग आज जागरूक हैं इसलिए योग को अपना रहे हैं।इसके बाद गंगा की संध्याकालीन आरती हुई।

जिसमें पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रतिभाग किया। जिससे वातावरण पूरी तरह पवित्र बना रहा। इस दौरान कई देशों से आए हुए योगियों और साधकों और जिज्ञासाओं ने प्रतिभाग किया। शाम को योग महोत्सव में आए प्रतिभागियों ने लाइव बैंड कबीर कैफे की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *