May 12, 2026

आखरी कॉल मां मैं आत्महत्या कर रही हूं,कह कर की जीवन लीला समाप्त

0
सुसाइड1

ऋषिकेश। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने आत्महत्या कर ली ,आखरी कॉल मां मैं आत्महत्या कर रही हूं। मुझे माफ़ करना ओर फाँसी के फंदे पर लटक कर समाप्त कर दी जीवन की लीला।

शुक्रवार की रात को 14बीघा में रहने वाली नवविवाहित महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले एक आखिरी कॉल अपनी मां को की और बताया कि मां मैं मरने जा रही हूं। मुझे माफ करना मैं आखिरी बार तुमसे बात कर रही हूं। इतना कहने के बाद महिला ने कॉल काट दिया। जब तक मां ने किसी को घर भेजा तब वह फांसी के फंदे में लटकी हुई नजर आई। पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं।

वही परिजनों ने बताया कि, महिला का पति कुछ समय से बीमार चल रहा था और महिला नौकरी कर करती थी। नौकरी करना उसके ससुराल वालों को पसंद नही था। जिससे घर मे अक्सर ग्रह क्लेश चलता रहता था। महिला 14बीघा में किराए के कमरे में रहती थी। महिला का नाम किरण केन्थुरा उम्र22 वर्ष है। पति सचेन्द्र केन्थुरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *