May 12, 2026

रात में रोजाना त्रिवेणी घाट पर चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

0
IMG-20240623-WA0000

ऋषिकेश। लायंस क्लब डिवाइन की ओर से त्रिवेणी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें क्लब के सदस्यों के द्वारा रोज रात 9बजे से त्रिवेणी घाट पर सफाई की जाएगी। घाट पर आए हुए पर्यटक और स्थानीय लोगों को  स्वच्छ रखने की अपील की जाएगी।

इसी कड़ी में बीते शनिवार को त्रिवेणी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। क्लब के सदस्यों ने त्रिवेणी घाट पर साफ सफाई की। स्थानीय और पर्यटकों से भी अपील की कि वह इस पवित्र गंगा घाट को निर्मल बनाए रखें।

क्लब संस्थापक ललित मोहन मिश्र व अध्यक्ष विकास ग्रोवर ने बताया कि काफी दिनों से देखने में आ रहा था कि आरती के पश्चात त्रिवेणी घाट परिसर में काफी गंदगी फैली रहती है ,जबकि सफाईकर्मी सुबह ही सफाई को आते है इसी को मध्य नजर रखते हुए क्लब की ओर से रात में सदस्यों की सहायता से घाट परिसर में सफाई का जिम्मा लिया है ,क्लब का प्रयास है कि इस रात्रि सफाई अभियान को लगातार किया जाए जिससे कि बाहर से आने वाले यात्रियों व पर्यटकों में ऋषिकेश के प्रति एक अच्छा संदेश जाए।

इस दौरान विकास ग्रोवर ,महेश किंगर ,जगमीत सिंह ,शिवम अग्रवाल ,शिवम टूटेजा ,हेमंत अरोरा ,मयंक अरोरा ,सावन खुराना ,अनिरुद्ध गुप्ता अन्य सदस्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *