May 12, 2026

महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया

0
IMG-20240913-WA0026

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर के गृह विज्ञान विभाग की ओर से एक दिवसीय व्याख्यान कार्यशाला का आयोजन किया गया।

शुक्रवार को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर के गृह विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह मनाया गया जिसमे एक दिवसीय व्याख्यान कार्यशाला का अयोजन किया गया। जिसका मुख्य विषय डायबिटीज : डाइट मैनेजमेंट एंड अवेयरनेस था।

इस अवसर पर समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि परिसर निदेशक प्रो. एम एस रावत और विशिष्ट अतिथि कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. डी सी गोस्वामी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान गृह विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ने सभी अतिथितियों का स्वागत किया।

परिसर निदेशक प्रो एम एस रावत सर ने छात्र छात्राओं को एक अच्छी जीवन शैली को अपनाने पर बल दिया, सर ने अपने उद्बोधन भाषण में कहा की स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है अतः संतुलित आहार बहुत महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि प्रो. डी सी गोस्वामी सर ने परंपरागत भोज्य पदार्थों के महत्व पर जोर दिया। प्रो. कंचनलता सिन्हा मैडम ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं को जंक फ़ूड से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया, साथ ही संतुलित आहार पर जोर देने को कहा।प्रो. प्रशांत कुमार सर ने उचित पोषण के बारे में छात्र छात्राओं को समझाया। मुख्य वक्ता रेखा नेगी ने अपने व्याख्यान में डायबिटीज समस्या के बारे जानकारी दी। डायबिटीज से होने वाली समस्याओं को कैसे कम किया जा सकता है इस पर चर्चा की। साथ ही उचित पोषण एवम आहार का डायबिटीज में क्या योगदान है विषय पर भी जोर दिया।

डॉ पारुल मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है और इस तरह के आयोजन युवाओं को निष्क्रिय जीवनशैली से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं के बारे में बताया साथ ही उन्होंने धन्यवाद ज्ञापन भी दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *