May 12, 2026

महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया गया

0
IMG-20240919-WA0010

नरेंद्रनगर। राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर मे राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से स्वछता पखवाड़े के तहत वृहद स्वछता अभियान चलाया गया।

बृहस्पतिवार को महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज फोन्दनी तथा सदस्य डॉ आराधना सक्सेना और डॉ बी पी पोखरियाल ने छात्र छात्राओं को प्लास्टिक उत्पादों से होने वाले नुकसानो से अवगत कराया।

परिसर मे स्वछता अभियान के दौरान पॉलीथिन तथा प्लास्टिक एकत्रित किया गया और उनका उचित निस्तारण किया गया।

प्राचार्य प्रो. राजेश उभान ने छात्र छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक और सजग रहने के तरीके बताए।

इस दौरान डॉ सुशील कगड़ियाल, डॉ जीतेन्द्र कुमार, अजय पुंडीर मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *