June 27, 2026

भारतीय रेल ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के लिए विशेष रेलगाड़ियों का किया संचालन

0
IMG-20240929-WA0033

नई दिल्ली। भारतीय रेल इस वर्ष दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष रेलगाड़ियों का संचालन करेगी। ये विशेष रेलगाड़ियां 1 अक्टूबर 2024 से 30 नवंबर 2024 के बीच चलाई जाएंगी।

हर साल त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे द्वारा विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जाता है, और इस वर्ष इनकी संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। इस बार उत्तर रेलवे विशेष रेलगाड़ियों के द्वारा 2694 फेरे का संचालन करेगा।

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्वों के अवसर पर लाखों की संख्या में लोग सफर करते हैं। यात्रियों की भारी भीड़ के कारण, उनकी सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने व्यापक तैयारियाँ की हैं।

इस वर्ष यह विशेष रेलगाड़ियां लगभग 2694 फेरे लगाएंगी और बड़ी संख्या में यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुँचाएंगी।

वर्ष 2023 का संचालन

पिछले वर्ष, भारतीय रेल ने बड़ी संख्या में त्योहार विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया था, जिनके माध्यम से कुल 1082 फेरे लगाए गए थे, और लाखों यात्रियों ने आरामदायक यात्रा का अनुभव प्राप्त किया था।

पिछले वर्ष 2023 में जहां कुल 1082 फेरे संचालित किए गए थे, वहीं इस वर्ष संख्या को बढ़ाकर लगभग 2694 कर दिया गया है, जो लगभग 149% की बढ़ोतरी को दर्शाता है।

यह वृद्धि रेलवे की यात्रियों को बेहतर और सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

भारतीय रेल, यात्रियों की सुविधा हेतु निरंतर प्रयासरत है और इस वर्ष भी त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *