May 12, 2026

छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग

0
IMG-20241018-WA0010

ऋषिकेश। छात्रसंघ के नेतृत्व में समस्त संभावित प्रत्याशियों और छात्र छात्राओं ने ऋषिकेश परिसर के निदेशक के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन।

छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने बताया कि संपूर्ण प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र छात्राओं में बहुत आक्रोश है। लगातार छात्र छात्राओं की पढ़ाई का भी नुकसान हो रहा है। जिस वजह से छात्रसंघ चुनाव की तिथि जल्द से जल्द घोषित की जाए।

हिमांशु ने बताया कि लगभग सभी संगठन के प्रत्याशी का चयन लगभग हो चुका है। लेकिन प्रदेश की सरकार व प्रशासन दोनों छात्रसंघ चुनाव करने में असमर्थ है। अगर जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव नहीं होते है, तो समस्त छात्रसंघ व छात्र छात्राएं उग्र आंदोलन के बाध्य होंगे जिसके संपूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

छात्र नेता अनिरुद्ध शर्मा ने बताया की लिंगदोह की नियमावली के अनुसार नए सत्र प्रारंभ होने के लगभग 45 दिन के अंदर सभी परिसरों में छात्रसंघ चुनाव हो जाना चाहिए, जो की नहीं हुआ है। जिसका सभी छात्र छात्राएं पूर्ण रूप से विरोध कर जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग करते हैं, तथा अनशन तक की चेतावनी दे रहे हैं।

इस दौरान छात्रसंघ उपाध्यक्ष निहारिका, वैभव रावत, मयंक भट्ट, रवि सिंह बिष्ट, मानव रावत, संजना गुप्ता, राघवेंद्र मिश्रा, अनन्या भट्ट, रूबी, आशा, राजकुमार, प्रियांशु कुमाई, सचिन यादव, मानसी सती, निशांत बागड़ी, रिहान बंदोलिया मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *