June 21, 2025

कूड़ा निस्तारण के लिए अपशिष्ट केंद्र में भेजा

0

मुनिकीरेती। स्वच्छ दीपावली-शुभ दीपावली कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद ने निकाय क्षेत्र के घरों से कुल 105 किलोग्राम टेक्सटाइल(कपड़ा) और ई-वेस्ट संग्रहित किया, जिसमें से टेक्सटाइल वेस्ट को निकाय के आरआरआर सेंटर और ई-वेस्ट को निस्तारण के लिए अपशिष्ट केंद्र में भेजा गया।

प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर स्वच्छ दीपावली-शुभ दीपावली कार्यक्रम के सातवें दिन सोमवार को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने वार्ड 10 और 11 के घरों में टेक्सटाइल वेस्ट और ई-वेस्ट का संग्रहण किया। निकाय के ई-वेस्ट वाहन के माध्यम से मुनादी कर क्षेत्र को लोगों को टेक्सटाइल वेस्ट और ई-वेस्ट देने की अपील की गई। इस दौरान निकाय की टीम ने कुल 105 किलोग्राम वेस्ट(100 किलोग्राम टेक्सटाइल वेस्ट और 05 किलोग्राम) किया। सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने लोगों से टेक्सटाइल और ई-वेस्ट निकाय के वाहन में डालने की अपील की।

मौके पर सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, सदस्य स्वच्छ सर्वेक्षण सदस्य प्रज्जवल शर्मा, मनीष भट्ट, अंकित जगूड़ी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *