May 12, 2026

कांग्रेस ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

0
IMG-20241119-WA0001

ऋषिकेश। कांग्रेस भवन में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित स्व. इंदिरा गाँधी जयंती मनाई गई।

मंगलवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट एवं पीसीसी मेंबर जयेंन्द्र चंद रमोला ने कहा कि इंदिरा जी एक ऐसी शख्सियत का नाम है जो किसी परिचय की मोहताज नहीं उनके बारे में कुछ कहना सूरज को दिया दिखाने के बराबर है उन्होंने देश को आगे बढ़ाने के लिए सैकड़ो योजनाओं को धरातल पर प्रारम्भ किया

इंदिरा गांधी ने आर्थिक सुधार लागू किए, जिनमें बैंकों का राष्ट्रीयकरण प्रमुख था. इससे कमज़ोर वर्गों और किसानों को कम ब्याज़ दर पर लोन मिलने लगा उन्होंने हरित क्रांति की शुरुआत की, जिससे भारत के कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया इंदिरा गांधी ने 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस युद्ध में भारत की जीत के बाद पाकिस्तान दो टुकड़ों में बंट गया और बांग्लादेश बना उन्होंने 1974 में पोखरण (राजस्थान) में परमाणु परीक्षण किया था इंदिरा जी ने 1967 में चीन के साथ सैन्य संघर्ष का नेतृत्व किया था। इस संघर्ष में भारत ने हिमालय में चीनी घुसपैठ को खदेड़ दिया था।

देश ही नहीं समूचे विश्व में उनको आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। इंदिरा ने एक जनसभा में कहा था कि मेरे खून का एक एक कतरा इस देश की प्रगति के काम आएगा आइये आज उनकी जयंती पर हम सब यह संकल्प लें कि हम भी देश की प्रगति के प्रति ऐसे ही समर्पित हों जैसे कि हमारी महान नेता इंदिरा जी थीं।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, सतीश शर्मा, ललित मोहन मिश्र, ऋषि सिंघल, देवेंद्र प्रजापति, मधु मिश्रा, संजय भारद्वाज, राजेश शाह, रविंद्र भारद्वाज, राजेंद्र कोठारी, मनीष जाटव, हरि नेगी, अशोक शर्मा आदि कांग्रेसजन मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *