May 12, 2026

जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर लगाकर किया प्रेरित

0
20241211_133927

ऋषिकेश/मुनिकीरेती। बदलते दौर में आजकल के नौजवान जहां अपने जन्मदिन मनाने में हजारों रुपए बेवजह खर्च कर देते हैं। वहीं अपने जन्मदिन पर विचारधारा से हटकर समाज सेवा में हमेशा आगे रहने वाले राजन बिष्ट के 37वें जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 20 यूनिट ब्लड इकट्ठा हुआ।

बुधवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम में आयोजित शिविर में की 20 लोगों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर राजन बिष्ट ने बताया कि पार्टी में शामिल होने के लिए कई लोग शामिल हो जाते है। लेकिन रक्तदान के लिए बहुत कम लोग आते है। जन्मदिन का मौका बहुत खास होता है। जन्मदिन के मौके पर रक्तदान कर किसी अन्य व्यक्ति को नया जीवन देना बड़े ही सौभाग्य की बात है। इसी लिए हमारे ग्रुप की ओर से जन्मदिन के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।

इस दौरान मंडी सभापति विनोद कुकरेती, जिला अध्यक्ष इंदिरा आर्य, वरिष्ठ अधिवक्ता रामा बल्ब भट्ट, रीना उनियाल, योगेश उनियाल, रितु शर्मा, अमन आर्य, भारत भूषण, कीर्ति, नी.सभासद विनोद सकलानी,अभिषेक भट्ट, कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रमिला बिजलवान मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *