May 12, 2026

रक्तदान शिविर में 35 यूनिट ब्लड एकत्रित

0
IMG-20241213-WA0000

ऋषिकेश। रक्तदान शिविर का आयोजन लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से गंगेश्वर घाट माँ आरती समिति और माँ जानकी रसोई 72 सीढ़ी तथा परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सौजन्य से एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 35 यूनिट रक्तदान किया गया।

शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और जलपान प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक लायन वीनीत गुलाटी और लायन अनुज अरोड़ा ने कहा कि रक्तदान महादान है, और इससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है।

लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के अध्यक्ष लायन सुमित चोपड़ा और क्लब सचिव लायन अभिनव गोयल ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि समाज में इस प्रकार की पहल न केवल जरूरतमंदों की सहायता करती है, बल्कि सामाजिक चेतना का भी संदेश देती है।

इस दौरान लायन वीनीत गुलाटी, लायन अनुज अरोड़ा, लायन सुमित चोपड़ा, लायन अभिनव गोयल, सागर ग्रोवर, आशीष अग्रवाल, ऋषभ जैन, अतुल जैन, हिमांशु अरोड़ा, अंकुर अग्रवाल मौजूद रहें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *