May 12, 2026

मेयर सीट आरक्षित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां

0
IMG-20241215-WA0017

ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश के चुनाव में मेयर सीट आरक्षित किए जानेपर अनूसुचित जाति के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। इसके लिए उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी और कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का आभार जताया और आतिशबाजी की।

रविवार को भाजपा कार्यकर्ता और अनुसूचित जाति के लोग दून तिराहे पर एकत्रित हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह तथा कैबिनेटमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के जयकारे लगाए। भाजपा नेता शंभूपासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव अनुसूचित जाति समाज को आगे बढ़ने का काम किया है। इसी क्रम में प्रदेश की धामी सरकार ने भी अनुसूचित जाति समाज का मान सम्मान बढ़ाया है। ऋषिकेश शहर के नगर पंचायत से लेकर नगर निगम तक के सफर में पहली बार मेयर पद को अनुसूचित जाति के लिएआरक्षित किया गया है। जो सराहनीय कार्य है। इस दौरानआतिशबाजी कर खुशी जताई गई।

इस दौरान देवदत्त शर्मा, सुमित पंवार, किशन मंडल, चंदू यादव, सुजीत यादव, दिवाकर मिश्रा,अरविंद राजभर, पीयूष गुप्ता, हरिंदर यादव, लाल बाबू महतो, गगन ठेकेदार, सुरेश ठेकेदार, रूपेश गुप्ता, तेजबहादुर यादव, परवीन नौटियाल, राजेंद्र बिष्ट, सुरेश राम, दीनदयाल राजभर, राकेश राजभर, शिवकुमार अग्रवाल, जितेन्द्र पाल पाठी, अजय दास,अजय जयसवाल, सोनू पांडे, विनोद राम, हीरा लाल,आनंद शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, मृत्युंजय गुप्ता, मोनू कुमार, नीरज सिंह,नवीन सिंह, रोहित गुप्ता, रोशन शाह, राजेश ध्यानी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *