June 27, 2026

हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर बहुमंजिला बिल्डिंग पर लगे टावर के ऊपर चढ़ा युवक

0
Screenshot_20250110_201329_Gallery

ऋषिकेश। श्यामपुर में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब बहुमंजिला बिल्डिंग पर लगे मोबाइल टावर पर एक शख्स हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ गया।

युवक नजदीक ही बंद हो चुके पेट्रोल पंप में दुकान की डिमांड रहा था। दुकान नहीं मिलने पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने की धमकी दे रहा था। करीब पांच घंटे तक वह टावर पर चढ़ा रहा है। मान-मनौव्वल के दौरान अप्रिय हादसे को लेकर पुलिसकर्मियों के भी हाथ-पांव फूल रहे।युवक को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। कड़र मशक्कत कर पुलिस ने उसे समझाकर नीचे उतारा। तब जाकर हाईप्रोफाइल ड्रामा खत्म हुआ। पुलिस के मुताबिक टावर पर चढ़ने वाला दुकानदार 38 वर्षीय अनूप थपलियाल है, जो कि श्यामपुर में ही रहता है। वह ऋषिकेश-हरिद्वार नेशनल हाईवे किनारे श्यामपुर में संचालित पेट्रोल पंप पर पंचर लगाने का काम करता था। कुछ दिन पूर्व संचालक ने पेट्रोल पंप बंद कर दिया। कुछ दिन से भूमि पर चहारदीवारी बनाने का काम चल रहा है। पेट्रोल पंप की भूमि पर बनी दुकान को घिरता देख अनूप ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हाथ में पेट्रोल की बोतल ली और नजदीक ही एक बहुमंजिला बिल्डिंग में पहुंचा। यहां छत पर खड़े मोबाइल टावर पर चढ़ते हुए अनूप ने बरसों से काम करने की दुहाई देते हुए दुकान की मांग की। अनूप को टावर पर चढ़ता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिल पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। अन्य रेस्क्यू टीमें भी तत्काल मौके पर पहुंच गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *