August 7, 2025

मुनिकीरेती में सीएम धामी ने भारी जनसभा को किया संबोधित, भाजपा के पक्ष में की वोट की अपील

0

मुनिकीरेती। निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में ताबड़तोड़ प्रचार शुरू कर दिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री नगर पालिका मुनिकीरेती पहुंचे। जहां उन्होंने भारी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, भाजपा प्रत्याशी बिना जोशी तमाम सभासद भी मौजूद रहें।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा सरकार जहां सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए ठोस कदम उठा रही है। वहीं कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति को प्रोत्साहित किया है। कांग्रेस वही पार्टी है, जो जनहित की योजनाओं का भी विरोध करती रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश के हर क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं का विस्तार,शिक्षा, स्वास्थ्य,और सुरक्षा के क्षेत्र में सुधार किया जा रहा हैं। वहीं,कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed