June 27, 2026

दिनदहाड़े चोरों के हौसले हो रहे बुलंद, महिला पर किया हमला, मामला सीसीटीवी में कैद

0
Screenshot_20250117_223250_WhatsApp

ऋषिकेश। शहर में एक तरफ चुनाव की सरगर्मियां जारी है, और चुनाव को लेकर आचार सहिता भी लगी हुई है। लेकिन वहीं दूसरी ओर विस्थापित लक्कड़ घाट के सी ब्लॉक में इस तरह दिन दहाड़े नशे में धुत युवकों ने घर पर पत्थर बाजी करते और महिलाओं से मारपीट करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए।

स्थानीय लोगों ने जब इसकी शिकायत आईडीपीएल पुलिस चौकी में की तो उन्होने भी पल्ला झाड़ दिया। ऐसे में वहां पर रहने वाले स्थानीयों का रहना दुश्वार हो चुका है। आए दिन यहां घरों में लगातार चोरिया भी होती रहतीं है। लेकिन अभी तक पुलिस की ओर से कभी कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। नशेड़ियो के हौसले और भी बुलंद होते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अब इसकी शिकायत एसएसपी महोदय और सीएम पोर्टल पर दर्ज करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *