June 27, 2026

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को तीसरा स्थान मिलने पर कैबिनेट मंत्री ने दी बधाई

0
Screenshot_20250126_191405_Dailyhunt

ऋषिकेश। कैबिनेट प्रेमचंद अग्रवाल ने कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल’ पर आधारित उत्तराखंड की झांकी को लोगों की पसंद के आधार पर देश में तीसरा स्थान मिलने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने सांस्कृतिक टीम के कलाकारों सहित प्रदेश की जनता को बधाई दी।

कैबिनेट अग्रवाल ने बताया कि परेड के दौरान उत्तराखण्ड की झांकी ने कर्तव्य पथ पर मौजूद सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कहा कि सांस्कृतिक टीम ने उत्तराखण्ड की झांकी में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और यहां के साहसिक खेलों को बेहतर रूप में प्रस्तुत किया।

अग्रवाल ने बताया कि राज्य से 16 कलाकारों ने भाग लेकर झांकी में उत्तराखण्ड की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को दर्शाती प्रसिद्ध ऐपण कला, उत्तराखण्ड के साहसिक खेलों एवं साहसिक पर्यटन को चित्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *