June 27, 2026

साइकिल रेस में एनडीएस स्कूल के भानु पयाल रहें विजेता

0
Screenshot_20250130_190236_WhatsApp

ऋषिकेश। छह दिवसीय ऋषिकेश बसंतोत्सव का आगाज ध्वजारोहण के साथ हो गया है। पहले दिन सुबह युवाओं की साइकिल रेस में एनडीएस स्कूल के भानु पयाल विजेता रहें।

बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की ओर से आयोजित साइकिल रेस का शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकार संदीप नेगी किया। साइकिल रेस पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से आरंभ होकर आईडीपीएल गोल चक्कर, हरिद्वार रोड नीम करोली मंदिर, श्यामपुर पुलिस चौकी, गौरा देवी चौक, पुराना रेलवे स्टेशन होते हुए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पहुंच कर समाप्त हुई। जिसमें एनडीएस स्कूल के भानु पयाल ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पंजाब सिंध क्षेत्र के सोनू धीमान और तृतीय स्थान आरपीएस स्कूल के अक्षत गुप्ता ने प्राप्त किया।

सभी विजेताओं को साइकिल व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा चतुर्थ स्थान और पंचम स्थान प्राप्त करने वाले जितेश और गणेश नेगी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर संदीप नेगी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं की प्रतिभा निखरती है।

वहीं लायंस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र और अध्यक्ष विनोद बिष्ट ने कहा कि क्लब ने हमेशा युवाओं को आगे लाने का कार्य किया है। प्रतिवर्ष की जाने वाली साइकिल से आसपास क्षेत्र के युवा प्रोत्साहित होते हैं।

इस दौरान प्रपन्नाचार्य महाराज ,हर्षवर्धन शर्मा, मेला संयोजक दीप शर्मा, सहसंयोजक वरुण शर्मा , सचिव विनय उनियाल,जयेंद्र रमोला, क्लब सचिव विनीत चावला ,कोषाध्यक्ष शिवम अग्रवाल ,महेश किंगर , मुकेश अग्रवाल , , घनश्याम डंग , जगदीश पनेसर ,विकास ग्रोवर , जयेंद्र रमोला , दिनेश अरोरा ,किशोर मेहता , आशु डंग ,कमल प्रजापति , अनिरुद्ध गुप्ता ,अभिनव गुप्ता ,अमित सूरी ,योगेष कालरा ,तरूण प्रभाकर ,अक्षत चौहान,मोहित गनेरिवाला ,कृष्णा कालरा, रजत भोल,श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ,एसबीएम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य के एल दीक्षित , राकेश सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत,जबर सिंह रौतेला ,प्यारेलाल जुगराण , महंत रवि शास्त्री ,रामकृपाल गौतम ,धीरज चतरथ,महेंद्र खन्ना, जयप्रकाश नारायण ,सुरेंद्र दत्त भट्ट, चंद्र मोहन नारंग, गोविंद सिंह रावत ,लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह ,संजीव कुमार, विनोद कोठियाल, ओम प्रकाश सुनेजा, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, सुनील दत्त थपलियाल, आरपी भारद्वाज, रंजन अंथवाल, विवेक शर्मा, प्रवीन रावत मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *