June 27, 2026

बसंतोत्सव में सांस्कृतिक प्रतियोगिता ने बटोरी तालियां

0
20250130_135050

ऋषिकेश। छह दिवसीय ह्रषीकेश बसंतोत्सव में विभिन्न स्कूलों से सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आए छात्र-छात्राओं ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर खूब तालियां बटोरी।

बृहस्पतिवार को श्री भारत मंदिर पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित संस्कृत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुसुम कंडवाल, मेला संयोजक दीप शर्मा और सहसंयोजक वरुण शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर स्कूलों के छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता में अंजू रस्तोगी मंजू बडोला और हिमांशु शर्मा में जर्जेस के तौर पर भूमिका अहम रही।

छात्र-छात्राओं ने संस्कृति कार्यक्रम और सामूहिक गायन कर दर्शकों की खूब सुर्खियां बटोरी। बसंतोत्सव में चार चांद लगा दिए।

प्रतियोगिता के सामूहिक गायन में एनजीए ऋषिकेश प्रथम स्थान, सनशाइन पब्लिक स्कूल द्वितीय और ओंकारानंद पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में जीजीआईसी और सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास संयुक्त रूप से प्रथम रहे। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा और दयानंद कैरियर पब्लिक स्कूल श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

इस दौरान कपिल गुप्ता, केएल दिक्षित, प्रमोद कुमार शर्मा अन्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *