June 27, 2026

बसंतोत्सव में जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने किया प्रतिभाग

0
IMG-20250131-WA0079

ऋषिकेश। जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज हृषिकेश बसंतोत्सव में पहुंचे।

शुक्रवार को भारत मंदिर प्रांगण में हो रहे बसंत उत्सव में जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने भगवान श्रीहरि नारायण भरत जी महाराज के दर्शन कर महंत वत्सल पर प्रपन्नाचार्य महाराज से भेंट किया।

जगत गुरु ने बताया कि उन्हें प्रयागराज कुंभ में शामिल होने जाना है, वह आज ही भगवान श्रीभरत नारायण जी के दर्शन के लिए आए। बताया कि इस सिद्ध पीठ पर आकर उन्हें परम आनंद की अनुभूति प्राप्त होती है।

वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने आदिगुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत किया और उनका अतिथि सत्कार भी किया।

इस दौरान वरुण शर्मा, महंत रवि शास्त्री, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, दीपक भारद्वाज अन्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *