June 27, 2026

बसंतोत्सव के शुभ अवसर पर सामूहिक विवाह

0
IMG-20250202-WA0285

ऋषिकेश। छह दिवसीय चल रहें बसंतोत्सव के शुभ अवसर पर नंदिनी फाउंडेशन की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। पांचों जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा और शादी के सात वचनों के साथ जन कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने, सामाजिक परिवेश में भारतीय संस्कृति को ना भूलने और नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया गया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन का विदा किया गया।

रविवार को नंदिनी फाउंडेशन की ओर से भारत मंदिर प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह में नैना और अमन तथा पायल और भारत तथा कामिनी और संजय, राहुल और मनीषा, नैना और कुलदीप का विवाह किया गया। शादी के सात वचनों के साथ जन कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने, सामाजिक परिवेश में भारतीय संस्कृति को ना भूलने और नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया गया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन का विदा किया गया।

सभी जरूरतमंद जोड़े के विवाह के बाद काफी खुश दिखाई दिए और नंदिनी फाउंडेशन ने सभी नव विवाहित जोड़ों को जरूरत का  सामान भी दिया गया। सभी पांचों जोड़ों को निर्मल आश्रम के परमाध्यक्ष राम सिंह महाराज और जोत सिंह महाराज ने आशीर्वाद दिया।

इस दौरान नंदिनी फाउंडेशन के संस्थापक हर्षवर्धन शर्मा, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, वरुण शर्मा, सुधीर कुकरेती, गीता कुकरेती, विनय उनियाल, महंत रवि शास्त्री, प्रधानाचार्य सुरेंद्र भट्ट,यमुना प्रसाद त्रिपाठी, के एल दीक्षित, गोविंद सिंह रावत, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, संजीव कुमार,रंजन अंथवाल, दीपक भारद्वाज, प्रवीण रावत मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *