June 27, 2026

125 छात्र-छात्राओं ने उठाया नेत्रजांच शिविर का लाभ

0
IMG-20250206-WA0043

ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से गुरुवार हैप्पी होम मॉन्टेसरी स्कूल में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया, जिसमें 125 स्कूली बच्चों की आंखों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राजे सिंह नेगी ने स्कूली बच्चों को आंखों की देखभाल के महत्व, स्क्रीन समय को नियंत्रित करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यक जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम संयोजक अंकुर अग्रवाल ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों की आंखों की सेहत का परीक्षण करना, अत्यधिक स्क्रीन समय के कारण होने वाली समस्याओं को दूर करना तथा सही उपचार एवं सलाह के माध्यम से उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना है। इस दौरान 125 से अधिक बच्चों की नेत्र जांच की गई। दो दर्जन से अधिक बच्चों को मुफ्त दवाइयाँ उपलब्ध कराई गई।

इस दौरान लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के अध्यक्ष लायन सुमित चोपड़ा,लविश अग्रवाल, धीरज मखीजा, सागर ग्रोवर, अभिनव गोयल,अतुल जैन, पंकज चंदानी, आशीष अग्रवाल, पुनित गर्ग, विशाल भल्ला, मयंक गुप्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *