May 12, 2026

अगर देवभूमि की युवतियों को लव जिहाद का निशाना बनाया तो खैर नही : कुसुम कण्डवाल

0
IMG-20250328-WA0024

ब्यूरो,ऋषिकेश।

_______________

ऋषिकेश में लव जिहाद का शिकार होकर घर से भागी युवती के मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सख्ताई दिखाई है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश की एक 19 वर्षीय युवती को उत्तरप्रदेश का एक समुदाय विशेष के लड़के ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेमजाल में फंसा कर उसे बीते रविवार को भागने के लिए उकसाया तथा उसे पुणे बुलाया। बीते 4 दिनों तक भटकती रही। पीड़िता के परिजनों की गुमशुदगी की तहरीर पर ऋषिकेश पुलिस ने युवती को लोकेशन के आधार पर सतर्कता दिखाते हुए खोज लिया। युवती को कल मुम्बई के पास से बरामद कर उसे ऋषिकेश लाया गया।

मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डीएम सहित एसपी देहात तथा एसओ ऋषिकेश से फोन पर वार्ता करते हुए युवती को सोशियल मीडिया पर लव जिहाद में फंसाने के आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

उन्होंने कहा कि देवभूमि की युवतियों को लव जिहाद का निशाना बनाया तो खैर नही होगी। आज सरकार ने सख्त धर्मांतरण कानून बनाये है, साथ ही प्रेम के नाम पर जिहाद करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा। उन्होंने बताया कि युवती के घर से भागने के दिन से ही वह ऋषिकेश पुलिस के संपर्क में थी, तथा अब उसके सकुशल बरामद होने के बाद आयोग में युवती की काउंसलिंग कराई जाएगी।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे में परिजनों की जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने बच्चों की पूर्णत निगरानी करें, तथा साथ ही उनके दैनिक जीवन की जानकारी लेते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *