May 12, 2026

रसायन विज्ञान की विभागीय परिषद में क्विज और मॉडल प्रतियोगिताएं आयोजित 

0
20250411_210132

नई टिहरी।

_______________

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी के रसायन विज्ञान विभाग के विभागीय परिषद के अंतर्गत क्विज एवं मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नवीन सिंह रावत द्वारा किया गया। परिषद द्वारा रसायन विज्ञान के विषय पर आधारित क्विज एवं मॉडल पर आधारित प्रतियोगिता संम्पन्न कराई गई ।

क्विज एवं मॉडल प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में डॉ संदीप बहुगुणा तथा प्रोफेसर डॉ राजकुमार त्यागी निर्णायक रहे।भौतिक विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्रो. डॉ राजकुमार त्यागी एवं डॉ गुरुपद सिंह गुसाईं द्वारा विजेता छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पारितोषित देकर सम्मानित किया गया।

रसायन विज्ञान विभाग द्वारा नवनियुक्त प्राध्यापिका डॉ गीता सैनी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। क्विज प्रतियोगिता में टीम सी ने प्रथम स्थान ,टीम बी ने द्वितीय और टीम ए ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तथा मॉडल प्रस्तुतीकरण में दिव्यांशी बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर ने प्रथम स्थान व कनक नेगी बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस दौरान डॉ गुरुपद गुसाई ,डॉ सुभाष नौटियाल, डॉ दिनेश चन्द्र पांडे ,डॉ ममता रावत एवं डॉ सतेंद्र ढोंडियाल, विभागाध्यक्ष डॉ नवीन सिंह रावत,प्राध्यापक मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *