June 15, 2026

राधा अष्टमी पर प्रेम के रस में डूबे श्रद्धालु।

0
20250831_205215

ब्यूरो, ऋषिकेश।

__________________________

भगवान श्रीकृष्ण की आह्लादिनी शक्ति राधारानी का जन्मोत्सव जिसे ‘राधा अष्टमी’ के रूप में जाना जाता है, बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से लाखों भक्त मधुबन आश्रम पहुंचे और राधारानी के अभिषेक महोत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान आश्रम की ओर से विभिन्न कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

रविवार को कैलाश गेट के समीप मधुबन आश्रम में राधा रानी राधाअष्टमी महामहोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूजा का शुभारंभ सुबह मंगल आरती के साथ शुरू की गई। दिन में साधु भंडारा कराया गया, और शाम को 4:00 बजे राधा रानी जी के दुर्लभ चरण के दर्शन सबके लिए खोला गया। जो रात्रि 9:30 बजे तक कराया गया। महाअभिषेक, प्रवचन, कीर्तन, आरती के बाद सबको भंडारा प्रसाद कराया गया।

इस अवसर पर आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास महाराज जी ने कहा कि राधा रानी की भक्ति सबको करनी चाहिए। इनकी भक्ति करने से भगवान श्री कृष्ण जी प्रसन्न होते हैं।

इस दौरान खास आकर्षण तब रहा जब इंद्रदेव ने राधारानी के जन्मोत्सव पर वर्षा शुरू कर दी। वृद्ध भक्तों ने इसे ईश्वरीय संकेत बताते हुए कहा, यह साधारण वर्षा नहीं, बल्कि राधारानी के जन्म का दिव्य अभिषेक है। हजारों भक्त इस दौरान अडिग रहे और वर्षा में भी राधारानी के दर्शन और पूजन में डूबे रहे।

इस दौरान नवीन अग्रवाल, सुदामा सिंघल, जितेंद्र बर्थवाल, हिमांशु गुलाटी, गोपाल अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, संजय अग्रवाल, नितिन गुप्ता, मानव जोहर, दिनेश कोठारी, विशाल कक्कड़ ,अभिषेक प्रभाकर, रास बिहारी दास, हरिभक्त दास, धर्मराज दास, राधा गोविंद दास, मुकुल शर्मा , समाजसेवी कमल सिंह राणा, चंद्रवीर पोखरिया, शिव मूर्ति कंडवाल,हर्ष कौशल मौजूद रहें।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन।____________________________________

राधा अष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता और टग ऑफ वॉर, रसा कशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मटकी फोड़ में एनडीस स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। वही एसबीएम द्वितीय स्थान और खुशी चेरीटेबल ट्रस्ट तृतीय पर रहा। सभी को मेडल पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *